परिक्षा केन्द्रो पर विद्यार्थियों की कड़ी चैकिंग के बाद कक्षा में दिया प्रवेश
27/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के सैलाना नगर में इस बार तीन परीक्षा केंद्र बनाए गये है। इन तीनो परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियो को कक्षा में प्रवेष के पहले सघनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया। विद्यार्थियों से जांच मे पर्स, कम्पास, मोबाइल फोन व अन्य अनुचित सामग्री बाहर रखवा कर कक्षा मे प्रवेश दिया।
नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीएम राइज बालक उमावी तथा बायपास स्थित सीएम राइज (रमशा) स्कूल मे गुरूवार को कक्षा 10 वी की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे संपन्न हुई। पहला पेपर हिन्दी का था।
बता दें की पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्राध्यक्ष मोतीलाल डोडियार ने बताया की विद्यालय मे 209 विद्यार्थीयो में से 6 अनुपस्थित रहे। सीएम राईज शा. उत्कृष्ट उमावी के केंद्राध्यक्ष आफात ऐहमद ने बताया की विद्यालय मे 219 विद्यार्थीयो में से 4 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार सीएम राइज मॉडल स्कूल बायपास के केन्द्राध्यक्ष आरएन केरावत ने बताया की परीक्षा केन्द्र में 232 विद्यार्थीयों में से 37 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे है। थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह गडरिया ने बताया की सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात था।




