महाशिवरात्रि के अगले दिन निलकंठेश्वर एवं शनिदेव मंदिर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
27/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- महाशिवरात्रि के अगले दिन रतलाम जिले के सैलाना नगर के अति प्राचीन निलकंठेश्वर महादेव मंदिर एवं अति प्राचीन शनि देव मंदिर गोविंद कुंड पर समिती द्वारा महा प्रसादी विशाल भंडारे का आयोजन करवाया गया। जो कि बड़ी संख्या मे नागरिको ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की।
प्राचीन निल कंठेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा बाताया गया कि गुरुवार को प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के उपलक्ष में बांसवाड़ा रोड़ पर प्राचीन निल कंठेश्वर महादेव मंदिर व प्राचीन शनि देव मंदिर गोविंद कुंड पर शाम को चार बजे महा आरती उतारकर रात्रि मे नगर भोज का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिकों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जो कि मंदिर परिसर को आकर्षक विधुत सज्जा से सजाया गया।




