सैलाना का शासकीय सांदीपनि विद्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जनजातीय कार्य विभाग सैलाना द्वारा संचालित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ भीलों की खेड़ी के प्राचार्य संदीप जैन, सेवानिवृत व्याख्याता सतीश यादव, डॉ. अंजना श्रीवास्तव मनासा से आयी विद्यालय की पूर्व शिक्षिका पूनम व्यास, पत्रकार नीतेश राठौड़, कृष्णकांत मालवीय, प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, वरिष्ठ व्याख्याता राजेश सोनी, छात्र संघ प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर, सुमन सिंह राठौर, जयश्री शर्मा, कंकू ओहरी इत्यादि ने सरस्वती पूजा से किया।
अतिथियों का स्वागत प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा,अर्चना जोशी, ज्योति चंडालिया, सोनम सेंगर, मनीष सवारियां, हेमलता इंदौरा, विक्रम राठौर, कैलाश डाबी, तुलसीराम मालवीय, कमलेश व्यास, गजेन्द्र गहलोत, भावना पाठक, इंदुबाला शर्मा, अन्नपुर्णा मालवीय, प्रिया कुमावत, अणिमा आचार्य, आनंद मईडा, अंशुल राय, भंवरलाल नाग़र बगदी राम मालवीय, रामकन्या, कुलदीप उदासी इत्यादि ने किया। प्राचार्य संदीप जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित अध्ययन एवं समय की उपयोगिता का महत्व समझाया। सेवानिवृत व्याख्याता सतीश यादव ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने शिक्षकों के मार्ग दर्शन को मानने का कहा।
संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम से विद्यार्थियों की प्रतिभा का समुचित विकास होता है। जितनी अच्छी प्रतिभा आपने अभी दिखाई है,उतना ही अच्छा आपको परीक्षा परिणाम भी लाना है।वार्षिक परीक्षा निकट है,विद्यालय के संपूर्ण शिक्षक आपके लिए मनोयोग से सदैव उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में श्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति भी की गई। प्राचार्य संदीप जैन, वरिष्ठ व्याख्याता मान सिंह डामोर ने श्रेष्ठ प्रस्तुतियों के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किए।
अतिथियों के हाथों वर्षभर की गतिविधियों एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के पुरस्कारों का वितरण विद्यार्थियों को किया गया। अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भेंट किए गए। पुरस्कार वितरण के पश्चात संस्था परिवार की तरफ से समस्त विद्यार्थियों को भोजन करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक जयश्री शर्मा एवं सीमा शर्मा ने किया।
आभार छात्र संघ प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर ने किया।







