बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के युवकों दीपू दास एवं सम्राट (अमृत) मंडल के साथ हुई निर्मम, अमानवीय और निंदनीय हत्या के विरोध में रतलाम में सर्व हिंदू समाज द्वारा कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। इस संबंध में भारत सरकार के हस्तक्षेप की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बांग्लादेश में हुई यह घटना न केवल मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है, बल्कि वहां निवासरत अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। समाजजनों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्रीय शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा रही हैं।

सर्व हिंदू समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि दीपू दास एवं सम्राट (अमृत) मंडल की हत्या की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए तथा बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने एक स्वर में इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की। समाजजनों ने भारत सरकार से अपेक्षा जताई कि वह इस गंभीर विषय पर कूटनीतिक स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस पहल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *