सैलाना के केदारेश्वर घाट में लूट करने वाले 6 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
27/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
राजस्थान निवासी आरोपियों ने लूट की घटना को दिया था,अंजाम
रतलाम (sailana,mp)- जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सैलाना- शिवगढ़ रोड स्थित केदारेश्वर घाट में लूट करने वाले 06 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बतादें की गुरुवार को सोहनलाल पिता रामलाल निनामा उम्र 25 साल नि खानपुरा जाम्बु थाना सरवन ने सैलाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज किया था की बीते बुधवार को रात्रि करीब 10 बजे फरियदि अपनी मोटर साइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक एमपी 43 डीएम 7583 से दलोट,प्रतापगढ रोड से सैलाना होते हुए अपने घर ग्राम खानपुरा जाम्बु जा रहा था। तभी रास्ते मे ग्राम कोटडा केदारेश्वर घाट पर 5 से 6 लोग दो मोटर सायकल, एक रेड ब्लैक पल्सर और सीडी डिलक्स गाडी के साथ रास्ते मे खडे थे। जिन्होने फरियादी की मोटर साइकिल को बीच रास्ते मे रोक लिया और हथियार से उसके साथ मारपीट करने लगे और मारपीट कर मोटर साइकिल छीनकर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर सैलाना थाने पर अप क्रमांक 508/ 2024 धारा 310 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया था। पुलिस ने इस पुरे ही मामले को गंभीरता से लेते हुए। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में सैलाना थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर अपराध पतारसी के लिए लगाया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने कृष्णपाल पिता रामलाल मईडा उम्र 19 साल निवासी ग्राम बारी कटूम्बी राजस्थान, राहुल पिता दौलसिंह मईडा उम्र 18 साल निवासी बारी कटूम्बी राजस्थान, विकास पिता वागजी मईडा उम्र 20 साल निवासी बारी कटूम्बी राजस्थान, गणेश पिता बहादुर मईडा उम्र 19 साल निवासी बारी कटूम्बी राजस्थान, कालूराम पिता वसिया मईडा उम्र 20 वर्ष निवासी बारी कटूम्बी राजस्थान को गिरफ्तार कर घटना मे लूटी गई मो.सा. क्रमांक एमपी 43 डीएम 7583 जप्त कर आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त आलाजरब एंव मोटर साइकिल जप्त की गई।




