पुर्व पीएम डाक्टर मनमोहन सिंह का हुआ निधन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुर्व पीएम डाक्टर मनमोहन सिंह का हुआ निधन

27/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar नई दिल्ली
नई दिल्ली – पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह का (92) वर्ष की उम्र मे गुरुवार रात्रि 9.51 दिल्ली के एम्स मे निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। देर शाम को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। जहा इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। एम्स में पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा। पुर्व पीएम के निधन के बाद एम्स में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे।

दस वर्षों तक देश के रहे प्रधानमंत्री-

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म वर्ष 1932 में हुआ था। उन्होंने 1954 में पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री पूरी की। 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी.फिल. (डॉक्टरेट) प्राप्त की। इसके बाद 1972 के दौरान वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने। फिर 1976 में वित्त मंत्रालय में सचिव का पद भी संभाला।1982 में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर नियुक्त हुए। पुर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक लगातार दो बार दस वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री बने रहे। वे सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले बड़े राजनेता नेता हैं। डॉ. सिंह ने 1991 में देश के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों को लागू किया। इससे निजी क्षेत्र को बढ़ावा मिला और विदेशी निवेश को आकर्षित किया गया। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास हुआ। उन्हें उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वे 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी रहे है। सिंह ने जून 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसके चार माह बाद उन्होंने पहली बार राज्यसभा में प्रवेश किया। इसके बाद वे लगातार इस सदन का हिस्सा बने रहे है। उन्होंने उच्च सदन में पांच कार्यकालों तक असम का प्रतिनिधित्व किया और इसके बाद साल 2019 में राजस्थान चले गए। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने सिर्फ एक बार साल 1999 में दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली सकी थी।

पुर्व पीएम के निधन पर किया शोक व्यक्त – 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तमाम दलों के नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *