सैलाना नगर सहित आस-पास गांवो में दिखाई दी गणेश जन्मोत्सव की धूम

गणेश जन्मोत्सव मे रिध्दी सिध्दी विनायक को लगे सवा कुंटल मोती चुर के मोदको का भोग। नगर में 27 स्थानो पर घट स्थापना।

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर सहित आस-पास गांवो में रिध्दी सिध्दी के दाता गजानंद महाराज विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेशजी का जन्मोत्सव की धूम हर जगह दिखाई दी। बुधवार को नगर सहित क्षेत्र मे गणेश जन्मोत्सव की धूम रही। पांडालो में भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर उनकी आरती उतारकार पूजा अर्चना की।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी बडी ही धूम धाम के साथ मनाई गई। गणेश मंदिर पर विराजीत गणेश जी की दोपहर 12 बजे महा आरती उतारी व सवा क्विंटल मोतीचूर के मोदको का भोग लगाया। इस दौरान कई गणमान्य नागरिक व समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी गणेशोत्सव की धूम नजर आई।

सैलाना नगर में भारी उत्साह के बीच 27 जगह गणेश जी बिठाए गए। हर गली मोहल्ले में पूरे जोर शोर और विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ विराजित किए गए गणेश जी की नियमित आरती भी आज से शुरु हो गई हैं। पूरे शहर में भगवान गणेश के भजन कीर्तन चल रहे हैं। प्रशासन ने सभी आयोजकों से चाक चौबंद व्यवस्था की अपील की।




