जल के प्रति बचाव हेतु जागरूक कर जल बचाने की शपथ दिलाई गई
रतलाम- (Ratlam) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आलोट अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छात्रों को जल के प्रति बचाव के लिए जागरूक किया एवं जल बचाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक मुकेश कटारिया, किसान संघ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोलंकी, परामर्शदाता अमित रामावत, हेमेंद्र सिंह निगम, संदीप सांखला, रिषिकान्त पंवार, नरेन्द्र पांचाल व नवांकुर संस्था के किशोर सिंह डोडिया, अमर सिंह झाला, महेंद्र सिंह सिसोदिया, जगदीश शर्मा, लाल सिंह पंवार व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।




