सीएम डा. मोहन यादव ने किया ट्वीट। मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि देने के दिए निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम डा.मोहन यादव ने किया ट्वीट। मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि देने के दिए निर्देश

मंदसौर- (Mandsaur) जिले के नारायणगढ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएं में कार गिर जाने से बारह लोगों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में हुए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *