सैलाना नगर के वार्डों में गहराया भीषण जल संकट। नलों में ना तो ठिक से पीने का पानी सप्लाई हो रहा है। ओर ना ही टुयुवेल मोटर ठिक करवा पा रहे है।
रतलाम- (Ratlam) रहवासी इलाकों में गर्मियों में सबसे ज्यादा जल संकट गहराना शुरू होता है। और इस भीषण जल संकट से आम नागरिक काफी परेशान होते हैं। जल संकट गहराना से पहले संबंधित विभाग के अधिकारी समय पर संज्ञान ले ले तो भीषण जल संकट से आम नागरिकों को परेशान होना ना पड़े।
जिले के सैलाना नगर के कुछ वार्डों में जल संकट गहराना शुरू होता दिखाई दे रहा है। वार्डों में भीषण जल संकट से आम नागरिक काफी परेशान होते दिखाई दे रहे है। नलों में समय पर पीने का पानी सप्लाई नहीं होने से वार्ड के रहवासी टैंकरों व जगहों से पिने के पानी की व्यवस्था में जुटे है। और तो और नगर के वार्ड क्रमांक 3 में मौजूद ट्यूबवेल की मोटर पिछले कई दिनों से खराब स्थिति में है। जिससे वार्डों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
इन वार्डो में नहीं मिल पाया पर्याप्त पानी-
वार्ड क्रमांक एक के रहवासियों का कहना है की बांसवाडा रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मे पैयजल सप्लाई समय पर नही हो रहा है। वही चौथे दिन भी पैयजल सप्लाई नही हो रहा है। न कोई जिम्मेदार अवगत करवाता है। न जल सप्लाई समय पर करता है। इस क्षेत्र मे सिर्फ नल के सहारे ही लोग रहते है। कोई नलकूप या अन्य जलस्रोत नही है। जिससे पानी उपयोग कर सके।
वार्ड क्रमांक 3 के रहवासियों का कहना है की पिछले 10 से 15 दिन हो गए हैं। लेकिन नगर परिषद अभी तक ट्यूबवेल की मोटर को नहीं सुधरवा पाए। इस वार्ड में मात्र एक ही ट्यूबवेल है। जो इस ट्यूबवेल से लगभग 50 से अधिक घरों में पानी सप्लाई होता है। रंगवाडी मोहल्ला, सेखजी मोहल्ला सहित विभिन्न चोराहों व गोलीयों में पानी पाईप के द्वारा घरों तक पहुचता है। लेकिन ट्यूबवेल मोटर खराब होने से वार्ड में जल संकट गहराना शुरू हो गया है। साथ ही नलों में भी पिने का पानी सप्लाई नहीं हुआ है।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 8 के रहवासियों का कहना है कि पिछले 4 दिनों से जल प्रदाय नलों द्वारा नहीं किया जा रहा है। जिसमें गंभीर जल संकट उत्पन्न है। वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर परिषद रहवासीयों से मोटा मोटा रकम वसूलने का काम करती है। ओर सुविधा के नाम पर पिछे हटती दिखाई दे रही है।
इसी तरह रविवार को भी वार्ड के अनेकों मोहल्लो मे विद्युत सप्लाई नहीं होने से पेयजल टंकी समय पर नहीं भरने से कुंजडा गली, बावड़ी मोहल्ला में मेन बाजार, महात्मा गांधी मार्ग में सेंट्रल बैंक, दिलीप मार्ग, विवेकांनद मार्ग, बोहरा बाखल, कालिका माता मार्ग, अयोध्या बस्ती, बसोड़ मोहल्ला में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाया।
क्या कहा जिम्मेदार ने-
लाइट की कटौती होने के कारण नगर परिषद वार्डो में पानी की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। क्योंकि लाइट होने से पानी की टंकियो में पानी भरकर वार्डो के नलों में सप्लाई किया जाता है। लेकिन लाइट की कटौती से पानी की टंकीयां ठीक से नहीं भर पा रहे हैं। जिससे वार्डों में नलों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। जिस क्षेत्र में ट्यूबवेल मोटर खराब है। वहां की मोटरे सही करवाई जा रही है। वार्डों में पानी का टैंकर भी भिजवाया जा रहा है। जल्द ही पानी की किल्लत से निजात मिल जाएगा।
मनोज कुमार शर्मा, मुख्य नगर परिषद अधिकारी सैलाना।




