सैलाना में करोड़ों रुपए की धोखाधडी का मामला आया सामने
ब्यूरो रिपोर्ट Mpkikhabar रतलाम (कृष्णकांत मालवीय सैलाना)
रतलाम- (Ratlam) इंदौर के एक पोर्टल के पत्रकार द्वारा जिले के सैलाना क्षेत्र में करोड़ों रुपए की भूमि की धोखाधड़ी का मामला आज प्रकाश में आया है। सैलाना पुलिस ने आरोपित कथित पत्रकार के खिलाफ धारा 318 के तहत कायमी भी कर ली है। मामला करोड़ों की भूमि की हेरा फेरी का है।
सैलाना थाने के उप निरीक्षक आरपी सरस्वती ने देर शाम बताया कि रतलाम निवासी अमित पिता बद्रीलाल अग्रवाल ने आज 27 अप्रैल को सैलाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बायपास पर करीब 25 बीघा जमीन जिसकी अनुमानित लागत 9 करोड रुपए का सौदा कथित पत्रकार पीयूष गोयल ने उनके साथ किया था। जबकि वो इस भूमि का मालिक ही नहीं था। उसने गलत पावर ऑफ अटॉर्नी बना रखी थी। सारस्वत ने बताया कि अमित अग्रवाल द्वारा की गई रिपोर्ट के अनुसार पहली मार्च 2021 को आरोपित ने इस जमीन के बदले उसे 2 करोड़ 70 लाख रुपए पेशगी ले लिए थे। पूरा सौदा 9 करोड़ में हुआ था। जब वो जमीन के वाजिब कागज देने में लगातार आनाकानी करता रहा तो इस पूरे मामले में फ्रॉड की बू आई। इसलिए आज 27 अप्रैल को अमित अग्रवाल ने सैलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सारस्वत ने बताया कि फरियादी अमित अग्रवाल की रिपोर्ट पर आरोपित पीयूष गोयल इंदौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच सैलाना पुलिस ने शुरू कर दी है।




