किसानों की उन्नति के लिए संबंधित सभी विभाग समन्वित प्रयास करें-कलेक्टर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

किसानों की उन्नति के लिए संबंधित सभी विभाग समन्वित प्रयास करें-कलेक्टर

विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ 03 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलाया जाएगा

रतलाम- (Ratlam) जिले में भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ 3 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर बाथम ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि किसानों की उन्नति के लिए कृषि संबंधित सभी विभाग समन्वित प्रयास करें।

उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नीलम चौहान ने बताया कि अभियान अंतर्गत केन्द्रीय योजनाओं एवं म.प्र. सरकार की प्रमुख विभागीय योजनाओं, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों हेतु विकसित की गई नवीन कृषि/उद्यानिकी फसल किस्मों, उन्नत बीज, उन्नत कृषि तकनीकियों, उन्नत/आधुनिक कृषियंत्रों, फसल अवशेष प्रबंधन, प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, पशुपालन डेयरी, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, रेशम पालन कृषकों के लिए कृषि में किये जा रहें नवाचारों की जानकारी किसानों को दी जाएगी।

खेती में उपयोग होने वाली सामग्री पर भारत सरकार द्वारा जी.एस.टी. की प्रचलित दरों में की गई कमी के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर कृषकों की कृषि संबंधी कठिनाइयों का निवारण करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों, कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषको के द्वारा कृषकों के बीच संवाद किया जायेगा। जिसमें जिलें के विकास खण्डों में प्रतिदिन तीन पंचायतों में वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा किसान संगोष्ठी के माध्यम से कृषकों से चर्चा की जाएगी तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *