सीएमएचओ ने उप स्वास्थ्य केंद्र कलालिया का निरीक्षण किया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएमएचओ ने उप स्वास्थ्य केंद्र कलालिया का निरीक्षण किया

रतलाम- (Ratlam) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र कलालिया ब्लॉक जावरा का निरीक्षण किया गया। जिसमें सी बी एम ओ डॉ. एस एल खराडी, बी., बी एल मईडा, ई. ई, बी पी एम रघुनंदन पाटीदार, सी पी एच सी सलाहकार लोकेश वैष्णव उपस्थित रहे।

प्रियंका धाकड़ सी एच ओ का कार्य संतोषजनक, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन व्यवस्थित एवं सभी रिकॉर्ड रजिस्टर व रिपोर्टिग सही पाए गए। ई औषधि में इस माह ऑनलाइन इंट्री नहीं की गई। जिस पर प्रतिमाह के पहले सप्ताह में इंट्री करने का बताया गया। गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं अन्य महिलाओं की हीमोग्लोबिन व काउंसलिंग की इंट्री, यू विन पोर्टल पर अधिक से अधिक करने की सलाह दी गई। सभी दी जाने वाली सेवाओं के साथ अधिक से अधिक इंट्री पर ध्यान देने के लिए कहा गया। जिले के सभी सी एच ओ को सीएमएचओ ने पोर्टल पर रियल टाइम एंट्री करने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *