सीईओ जिला पंचायत ने शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्वास्थ्य,कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीईओ जिला पंचायत ने शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्वास्थ्य,कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

न्यूनतम प्रगति पर 15 दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

सीईओ जिला पंचायत ने शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्वास्थ्य,कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

रतलाम- (Ratlam) स्वास्थ्य कार्यकर्ता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस करें, शहरी स्वास्थ्य केन्द्रो के सभी विभागीय अमले के अधिकारी और कर्मचारी अपने निर्धारित कार्य दायित्व का संवेदनशीलता पूर्वक निर्वहन करें, गर्भवती माताओं के पंजीयन का पोर्टल पर अपडेशन कार्य 11 दिसम्बर तक, प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के आईडी बनाने का कार्य एवं गर्भवती माताओं के मैनेजमेंट का कार्य 15 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। निर्देश सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने शहरी स्वास्थ्य कार्यकर्ता की समीक्षा बैठक के दौरान ट्रेनिंग सेन्टर विरियाखेड़ी में दिये।

बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने उप स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती माताओं के पंजीयन, उनके हाई रिस्क आधार पर मैनेजमेंट, गंभीर खून की कमी वाली महिलाओं की पहचान करने और आवश्यक प्रबंधन तथा रेफरल करने, शिशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण करने, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत हाइपरटेंशन के सभी मरीजों का शत प्रतिशत फॉलो अप पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर से आने वाली महिलाओं के समग्र आईडी संबंधी समस्या का निराकरण जिला कार्यक्रम प्रबंधक के माध्यम से सूचीबद्ध कर जिला पंचायत कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा।

बैठक के दौरान निर्देशित किया कि विभागीय कर्मचारी अधिकारी अपने निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थित रहकर सभी शासकीय दायित्व का निर्वहन करें तथा कार्य में प्रगति लाए, कार्य में प्रगति ना दिखने की दशा में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आपस में चर्चा कर करके अपने डेटा का मिलान करें। बैठक के दौरान नवजात शिशुओं की गृह भेंट देखभाल करने, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ओपीडी का फुट फॉल बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वार्ड नम्बर 40,20,13,16 की गहन समीक्षा की एवं वार्ड नम्बर 13 में कार्यरत ए.एन.एम की कार्य में लापरवाही के लिए डेटा की समीक्षा कर नस्तीबद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये। वार्ड नम्बर 44 एंव 39 की ए.एन.एम को शत प्रतिशत गर्भवती माताओ का रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन करने के लिए निर्देशित किया गया।

एन.सी.डी कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षा कर शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने के लिए निर्देश दिये गये, साथ ही जिनके एन.सी.डी की आई.डी की मैपिग एंव लिस्टिंग में समस्या आने पर डी.आई.ओ एन.आई.सी एवं टेक्निकल टीम को डी.पी.एम.यूनिट के माध्यम से निराकरण किये जाने के निर्देशित किया। परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत शहरी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पी.पी.आई.यु.सी.डी और ईनप्लान्ट योग्य दम्पती को प्रेरित कर शहरी स्वास्थ्य संस्थाओ में लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिये।

राष्ट्रीय क्षय उनमुलन कार्यक्रम अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य संस्थाओ के चिकित्सा अधिकारियों को टी.बी की स्क्रीनिंग कर मरीजों को उपचार देकर निक्षय पोर्टल पर शत प्रतिशत करने को कहा। बैठक के दौरान संजीवनी क्लीनिक मोमीनपुरा के चिकित्सा अधिकारी द्वारा भ्रामक जानकारी देने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के लिए संस्था के सभी हेल्थ पैरामीटर की समीक्षा कर उचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत खराब प्रदर्शन करने वाले वार्डो में कार्यरत ए.एन.एम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए 1 माह का समय निर्धारित कर कार्य पूर्ण के निर्देश दिये।

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर प्रमोद प्रजापति, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल ,जिला एम एंड ई अधिकारी श्वेता बागड़ी ,पी.एस.आई इण्डिया केवल सिहं सिसौदिया, सी पी एच सी सलाहकार लोकेश वैष्णव, डॉ सत्येंद्र राजावत, जिला क्षय अधिकारी डा. अभिषेक अरोरा डॉ नरेंद्र सालवी, अभिषेक चौरसिया एवं संजीवनी/यु.पी.एच.सी के चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर विभिन्न वार्डो की एएनएम, एल.एच.वी, एल.डी.सी.एम.आई.एस,डेटा ऑपरेटर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *