रतलाम पुलिस ने 70 वर्षीय महिला की हत्या एवं लूट की सनसनीखेज वारदात का किया खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने 70 वर्षीय महिला की हत्या एवं लूट की सनसनीखेज वारदात का किया खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम,कृष्णकांत मालवीय सैलाना।

रतलाम- (Ratlam) थाना आई ए रतलाम अन्तर्गत 70 वर्षीय महिला की हत्या एवं लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद किया।

24 नवम्बर 2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर फरियादी विनीत पिता ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा सूचना दी गई कि मीराकुटी लक्ष्मणपुरा निवासी फरियादी की बुआ सरला धनेतवाल उम्र 70 वर्षीय की उसके घर में ही बाथरूम के गला रेत कर हत्या कर घर से मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी लूट कर कोई अज्ञात बदमाश फरार हो गया है। सूचना पर प्रकरण क्रमांक 879/25 धारा 103(1), 309(2), 331(8) का पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल अधिकारी, फिंगरप्रिंट, सायबर टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्रित किया। घटना स्थल से मृतिका का मोबाइल, सोने चांदी के जेवर सहित समान भी गायब होने की पुष्टी हुई। मृतक महिला शिक्षिक के पद से रिटायर्ड हुई है। मृतिका के पति की पूर्व में ही मृत्यु हो जाने तथा कोई संतान नहीं होने से महिला घर अकेली ही रहती थी। मृतिका के घर में एक नौकरानी लीला डामर काम करने आती थी। महिला के भाई, बहन सहित अन्य परिजनों के बयान एवं घटना स्थल से मिले साक्ष्यों, सीसी टीवी कैमरे के आधार पर जांच प्रारंभ की गई। आस-पास के सीसी टीवी कैमरों की गहनता से चेकिंग करने पर दिखे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान सीसीटीवी के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान सागर पिता महेश मीणा उम्र 38 वर्ष निवासी बिरलाग्राम उज्जैन हाल मुकाम ग्राम खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ के रूप में हुई।

संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देकर एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश करते मुखबिर द्वारा आरोपी के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीसिंग रोड मलवासी के जंगल में छुपे होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी सागर से पूछताछ करने पर उसने महिला की हत्या कर लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से मृतिका के घर से लूटे गए गहने और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

आरोपी ने पुलिस पर हमला कर भागने का किया प्रयास-

आरोपी को गिरफ्तार कर हथकड़ी लगाने के दौरान शातिर आरोपी सागर द्वारा उनि अनुराग यादव से पिस्टल छुड़ाकर पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस टीम से निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी द्वारा पुलिस टीम की सुरक्षा के दृष्टिगत आरोपी सागर के पैर में गोली मारी जिससे आरोपी सागर नीचे गिरा जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू में लेकर पिस्टल छुड़ाई गई। इस दौरान झूमझटकी में उनि अनुराग यादव घायल हुए। घायल उप निरीक्षक अनुराग यादव एवं शातिर आरोपी सागर मीणा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी सागर मीणा के विरुद्द थाना रावटी पर अपराध क्रमांक 597/25 धारा 109(1), 115(2), 309(4) का पंजीबद्ध किया गया।

हत्या का कारण-

आरोपी सागर पिता महेश मीणा मूलतः उज्जैन जिले के बिरलाग्रम का निवासी है। जो कि पिछले 03 वर्षों से ग्राम खवासा जिला झाबुआ में किराए के मकान में रहने के दौरान वह मृतिका की नौकरानी लीला डामोर की पुत्री मोना डामर के संपर्क में आया था। लीला एवं मोना द्वारा आरोपी को मृतिका के बारे में जानकारी दी गई थी। आरोपी शातिर अपराधी है जिस पर पूर्व में भी चोरी के अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी 3–4 दिन से घटना को अंजाम देने की फिराक में था। दिनांक 23–24 नवंबर की दरमियान रात्रि में आरोपी महिला के घर में चोरी के इरादे से ऊपर छत के रस्ते से घुसा। महिला द्वारा रात्रि में जब बाथरूम गई थी उसी दौरान महिला पर चाकू से हमला कर गला रेत कर हत्या कर दी। जिसके बाद मोबाइल, ज्वेलरी एवं नगद रुपए बटोरकर फरार हो गया।

वर्तमान में आरोपी का कोई निश्चित ठिकाना नही था। इसके परिवार में भी कोई नही होने से इसका कोई निश्चित ठिकाना नही होने के कारण, पुलिस को पतारसी करने में काफी कठिनाईयों का सामना करते हुए अंततः मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी की पतारसी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

*गिरफ्तार आरोपी–*
1. सागर उर्फ़ बंटी पिता महेश मीणा निवासी बिरलाग्राम उज्जैन हा मु ग्राम खवासा बामनिया जिला झाबुआ
2. लीलाबाई पति शांतिलाल डामर उम्र 49 वर्ष निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी रतलाम
3. मोना पति नरेश बसोड उम्र 30 वर्ष निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी रतलाम

*विशष भूमिका–* अति. पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, निरी सत्येंद्र रघुवंशी, निरी अय्यूब खान, निरी पतिराम डावरे, उनि वीडी जोशी, उनि अनुराग यादव, उनि पंकज राजपुत, आर रवि चंदेल, आर.अभिषेक पाठक, आर मनिष खराडी, प्रआर राहुल जाट, प्रआर योगेन्द्र सिंह जादौन, आर विपुल भावसार (सायबर सेल), आर पवन मेहता, आर संजय सोनी, आर शुभमसिंह चौहान, की विशेष भुमिका रही ।

*सराहनीय भूमिका–* निरी सुरेन्द्र गडरिया, निरी प्रकाश गडरिया, निरी विक्रम सिंह चौहान, निरी अमित कोरी, निरी जितेन्द्र सिंह जादौन, निरी गायत्री सोनी, उनि ध्यान सिंह सोलंकी, उनि देवीलाल पाटीदार, उनि कुलदीप देथलिया, उनि जीवन बारिया, सउनि विनोद कटारा, सउनि शिव नामदेव, प्र आर मनमोहन शर्मा, (सायबर सेल रतलाम), प्र आर लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्र आर हिम्मतसिंह, प्र आर बलराम पाटीदार, प्र आर जितेन्द्र जायसवाल, , प्र आर हिमांशु(बॉबी) यादव, प्र आर विजय पंजाबी, प्र आर शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, प्र आर नरेंद्र चावड़ा, आर आशिष धानक, आर दीपराज, आर देवेन्द्र कायस्थ, आर प्रशांत चावला, आर कपील लोहार, आर अर्जुन खिची, आर मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया, आर मोरसिंह, आर अविनाश मिश्रा, की सराहनिय भुमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *