मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) शहर के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।

रविवार को महलवाड़ा गेट के सामने फरियादी राजू मईड़ा व उसका जीजा गोलू नायक व दोस्त कमल माली व भरत मोटर साइकिल से पहुचे थे। जहां पर पूर्व से खड़े सुरेश धबई व उसके पूत्र विनायक उर्फ चुचु व एक नाबालिग पुत्र, व अन्य साथी रुपेश मिले जिन्होने गोलू से पूछा कि तो हर्ष कटोरा का दोस्त है। इसी बात पर से विवाद किया और विनायक उर्फ चुचु ने गोलू नायक को चाकु से पेट मे मार दिया और रुपेश ने सरिये से कमल माली को पीठ पर मारा। आरोपीगणों के अन्य साथी प्रमोद व एक नाबालिग बालक भी मौके पर आ गये थे। बाद में घाय़ल राजू नायक को उसके साथी जिला अस्पताल ईलाज हेतु लेकर गये। जहां से घायल गोलू नायक को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रैफर किया गया जहां उसका आपरेशन हुआ। घटना पर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 451/25 धारा 109 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना स्टेशन रोड, थाना माणक चौक, थाना डीडी नगर, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम की टीम घटित की गई। टीम द्वारा दो नाबालिक बालकों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *