जन्म-मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था सुचारू करें, समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जन्म-मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था सुचारू करें, समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन को जन्म-मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था सुचारू करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए जितने भी हितग्राही आये उनका काम समय पर हो, कोई भी बिना काम हुए नहीं लौटे, जब तक कि कोई तकनीकी कमी ना हो। बैठक में समयावधि पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में सीएमएचओ को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो पर विशेष ध्यान देकर हल करवाने, शिकायत का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर समाधानकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। आपूर्ति अधिकारी, पी.एच.ई, सीईओ जनपद की सी.एम हेल्प लाईन में ग्रेडिंग कम होने पर संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रयास कर समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

श्रम विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि मजदूरों से संबंधित जितने भी केस चल रहे हैं। उनकी जानकारी दे, प्रकरण किस धारा के तहत दर्ज किए गए है, स्पष्ट उल्लेख करते हुए आज ही ए.डी.एम को प्रस्तुत करे। भारत सरकार के पोर्टल पर निर्देशानुसार जानकारी अपडेट करने के लिए डी आई ओ एनआईसी को निर्देशित किया। खुदाई कर काम करने वाले विभागों जिनमें एमपीईबी, ई ई, पीडबल्यूडी, पी. एच ई, आर ई एस, पी एम सडक और निर्माण काम करने वाले विभागो के अधीन काम करने वाले ठेकेदारों को काम शुरू करने से पहले कॉल बिफोर यू डिग एप पर लॉगिन करने के लिए निर्देश दिये।

एप के संचालन के लिए नोडल विभाग ईई पी डब्ल्यू डी को संबंधित विभागों एवं निर्माण कार्य से संबंधित ठेकेदारों की बैठक लेकर सभी को निर्देशो से अवगत करवाने के लिए निर्देशित किया। सभी विभाग प्रमुखों को ई आफिस संचालित करने के लिए निर्देश दिए। बैठक मेंं अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *