शहर के गीता मंदिर पर मनाया रंग भरी एकादशी पर्व

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शहर के गीता मंदिर पर मनाया रंग भरी एकादशी पर्व

26/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- मंगलवार को गीता मंदिर पर गीता मंदिर महिला मंडल द्वारा रंग भरी एकादशी रंगभरी एकादशी पर गोविंद माहेश्वरी (कोटा) व गोपाल कृष्ण शर्मा के साथ अर्जुन समधानी, ब्रजेश दधीच ने सहयोग किया।

एकादशी संकीर्तन किया गया जो दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर शाम को 6 बजे समापन किया गया। तत्पश्चात आरती संपन्न घर प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर 3 से भजन प्रारंभ किए गए। क्यों आकर रो रहा है, गोविंद की गली में। हर दर्द की दवा है, गोविंदा की गली में। तू खुलकर उनसे कह दे, जो दिल में चल रहा है। वह जिंदगी के ताने बाने, जो बुन रहा है। हर सुबह खुशनुमा है, गोविंदा की गली में। जैसे भजन किए गए तथा महिलाओं ने भजनों पर खूब नृत्य किया। इसमेंबी के माहेश्वरी, गोपाल जोशी, सत्यनारण मंत्री , सुलोचना शर्मा, वीरेंद्र वफ़गावकर सुनील खारीवाल ,बिना रावत, पुष्पा व्यास, हँसा महेश्वरी, राधा शर्मा, शिखा शर्मा, ललिता सोमानी, आरती असाटी आदि महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *