रतलाम एसपी ने आलोट थाने का किया निरीक्षण। कानून व्यवस्था का लिया जायजा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने आलोट थाने का किया निरीक्षण। कानून व्यवस्था का लिया जायजा

26/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)-  रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आलोट थाने का निरीक्षण किया। साथ ही वहां की कानून व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराध निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानकर निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बुधवार को आलोट थाने का निरीक्षण किया। थाना परिसर, हवालात, मलखाने, रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों पर कड़ी वैधानिक कारवाही करने, हिस्ट्री शीटर, गुंडा, बदमाशों की लगातार चेकिंग करने, अवैध गतिविधियों जैसे सट्टा जुआं, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियारों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कारवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं पूछकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी, थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान, सहित थान स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *