पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध करवाई
26/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के कालुखेड़ा थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध करवाई की है। अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते विधि विरूद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर 80 ग्राम एम डी कीमती 8 लाख रुपए जप्त किए हैं।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जो निर्देशो के पालन मे चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के माग र्दशन मे कालुखेडा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर की सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए। रेल्वे अन्डर ब्रिज लसुडिया नाथी कालुखेडा थाना से एक विधि विरुद्ध बालक को मय एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ MDMA ड्रस कुल वजन 80 ग्राम किमती 8,00,000 रूपये मिला।
जिसकी पहचान व तोल की कार्यवाही उपरान्त वि्धि विरूद्ध बालक से मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स कुल वजन, 80 ग्राम किमती 8,00,000 रूपये का जप्त किया गया। विधि विरूद्ध बालक के विरुद्ध कालुखेडा थाने पर अप क्र 48/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे वि्धि विरूद्ध बालक से जप्त मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे मे पुछताछ जारी है। जो आज दिनांक को विधि विरूद्ध बालक को न्यायालय किया जाकर अग्रीम कार्यवाही की जावेगी।




