माणक चौक पुलिस ने आईपीएल सट्टा करने वाले आरोपी को पकड़ा
26/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। वर्तमान में आईपीएल मैच में सट्टा करने वाले लोगो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में रतलाम शहर के माणक चौक थाना प्रभारी उ नि अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
मंगलवार को माणक चौक थाना प्रभारी उप.निरी. अनुराग यादव को मुखबीर से रतलाम के त्रिवेणी कुण्ड के पास में एक आरोपी द्वारा क्रिकेट सट्टा करने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस की टीम द्वारा त्रिवेणी कुण्ड के पास से आरोपी आशुतोष सोनीवाल पिता संजय सोनीवाल उम्र 27 साल नि.41/2 तेजा नगर गली न. 6 रतलाम को आईपीएल के गुजरात टाईटन्स विरूद्ध पंजाब किंग्स के मैच में मोबाईल में PARK 999 की सट्टी आईडी से सट्टा लगाते हुए आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से एक realme कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाईल किमती 10,000 रुपये का जप्त किया गया है।
आरोपी आशुतोष से पूछताछ करते आरोपी द्वारा अनिल मेनी पिता स्व. गोवर्धनदास मेनी जाति सिंधी उम्र 40 साल निवासी भोयरा बावड़ी सिंधी गली रतलाम के द्वारा आईडी देना बताया गया आरोपी अनील मेनी द्वारा आनलाईन इश्तिहार के माध्यम से सट्टा वेबसाईट की जानकारी होना बताया गया। इसी आधार पर आरोपी अनील द्वारा वेबसाईड पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड बनाये व यूपीआई के माध्यम से आईडी में बैलेंस डालकर आरोपी आशुतोष सट्टा करने के संबंध में आईडी देना बताया आरोपीगण आशुतोष व अनील मेनी के विरूद्ध थाने पर अपराध मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।




