धरती आबा अभियान अंतर्गत जागरूकता शिविर में 24 ग्रामों के हितग्राही लाभांवित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

धरती आबा अभियान अंतर्गत जागरूकता शिविर में 24 ग्रामों के हितग्राही लाभांवित

रतलाम- (Ratlam) सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग रंजना सिंह ने बताया कि कलेक्टर राजेश बाथम के मार्ग दर्शन में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतुष्टि शिविर (Awareness and Benefit Saturation Camps) 15 जून से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। गुरुवार को जिले के 4 विकासखण्ड रतलाम ग्रामीण, बाजना, सैलाना एवं पिपलोदा में शिविर का आयोजन कर योजना अंतर्गत 24 ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।

अभियान के तहत अब तक जिले के 243 ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। 27 जून को सैलाना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत डूगरापूंजा, बरडा, दौलतपुरा। विकासखण्ड बाजना में गढावदिया, तम्बोलिया डाबडी, रानीसिंग, मलवासी। रतलाम शहर में मोरवानी एवं कनेरी। रतलाम ग्रामीण में उमरन एवं धोलका में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *