पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध की कार्यवाही

रतलाम- (Ratlam)- जिले की औ.क्षैत्र.जावरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मेक की तस्करी के विरुद्ध बडी कार्यवाही की है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया है।

जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मों के मार्ग दर्शन मे औ. क्षेत्र. जावरा थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसने हरे रंग की टीशर्ट पहन रखी है तथा टीशर्ट पर अंग्रेजी में बीओआर प्रिंट है तथा हल्की दाढी रखी हुई है एवं इसका नाम वसीम पिता जहांगीर सय्यद है। जोकी हुसैन टेकरी जावरा का रहने वाला है।

अपने पास मादक पदार्थ स्मैक रखे हुये जो मंदसौर जावरा रोड पर होटल प्रेसिडेंट के पास किसी तस्कर को देने जाने वाला है। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर पहुची व मौके से आरोपी वसीम पिता जहांगीर सय्यद उम्र 20 साल निवासी हुसैन टेकरी जावरा के कब्जे से 15.57 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक किमती 1,50,000 रुपये की जप्ती की कार्यवाही की गयी तथा थाना औ.क्षेत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 394/2025 धारा 8/21 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के संबंध मे तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *