सीएम डा यादव के आगमन को लेकर कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा
रतलाम- (Ratlam) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आगामी 27 जून को नेहरू स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) पर आयोजित होने वाले रतलाम राइज कॉन्क्लेव में सुक्ष्म लघु मध्यम एवं उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप के साथ ही विभिन्न मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधिगण सम्मीलित होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर राजेश बाथम ने व्यवस्थाओं के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों के मध्य कार्य का विभाजन किया है। इस संबंध में कलेक्टर बाथम ने बताया कि रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लायमेंट कॉन्क्लेव का रतलाम जिले में सबसे अभिनव कार्यक्रम है। कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों के माध्यम से रतलाम जिले में नई पूंजी निवेश के अवसर तलाशने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा।
कार्यक्रम के संदर्भ में कलेक्टर बाथम ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल, बैक ऑफिस व्यवस्था, औद्योगिक विकास की प्रदर्शनी के लिए स्थल का चयन, सुसंगत जानकारी का संधारण एवं प्रदर्शनी का आयोजन, उद्घाटन कार्यक्रम तथा स्टेज बैठक व्यवस्था, सेंट्रल हॉल में लाइट, साउंड, एलईडी बैकड्राप की व्यवस्था, इलेक्ट्रिक सेफ्टी की व्यवस्था, पास व्यवस्था, फायर ब्रिगेड संबंधी व्यवस्था एवं फायर ऑडिट, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, गेस्ट ऑफ ऑनर एवं अधिकारियों के लिए आवास व्यवस्था, गेस्ट ऑफ ऑनर के आमंत्रण तथा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का फॉलोअप, मीडिया व्यवस्था, हेलीपैड पर आगंतुकों का स्वागत एवं हेल्प डेस्क, थेमेटिक सेशन, राउंड टेबल मीटिंग एवं वनटूवन मीटिंग, वर्चुअल लोकार्पण, शिलान्यास का क्रियान्वयन, आगंतुकों की भोजन व्यवस्था, कॉन्क्लेव में कनेक्टिविटी सपोर्ट, पीपीटी आदि का प्रदर्शन आदि के संबंध में विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों के दायित्वों पर चर्चा की एवं उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सुक्ष्म एवं मध्यम लघु उद्योग विभाग के राठौर, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डीआईजी पुलिस, सीएसपी पुलिस, संयुक्त कलेक्टर संजीव केशव पांडे, एसडीएम शहर अनिल भाना, सैलाना एसडीएम मनीष जैन, एसडीएम त्रिलोचन गौड़, एसडीएम विवेक सोनकर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सम्बंधित विभाग प्रमुख आदि उपस्थित रहे।




