त्रकधा म्युजिकल ग्रुप के सुरों से महका गुलाब चक्कर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

त्रकधा म्युजिकल ग्रुप के सुरों से महका गुलाब चक्कर

रतलाम- (Ratlam) जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा गुलाब चक्कर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को त्रकधा म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा गीत संगीत की प्रस्ततियां दी। जिनमें ग्रुप के देवसर, रतन चौहान, शिल्पा डाबी, मीना महावर, नित्येन्द्र आचार्य, विशाल कुमार वर्मा, गीता बोरासी, कृष्णकांत महावर, के.के टक्कर, नमेंद्र खरे आदि कलाकारों ने अपनी स्वर लहरियों से गुलाब चक्कर को गूंजायमान कर दिया।

इसी के साथ भारत वर्ष को नशामुक्त करने के उद्देश्य से जन अभियान परिषद द्वारा नशामुक्ति पर नाट्य प्रस्तुति दी गई। जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय के मार्ग दर्शन में सीमा अग्निहोत्री, देवेन्द्र सिंह भदौरिया, मधु परिहार, पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया, योगगुरु विशाल कुमार वर्मा, सतीश टांक, विनीता ओझा, संजय ओझा कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन किया गया।

अंत में जिला प्रशासन की ओर अरूण पाठक द्वारा कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *