सैलाना पुलिस ने छेड़-छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
रतलाम- (Ratlam) जिले की सैलाना पुलिस ने छेड़-छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें की सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत धामनोद पुलिस चौकी क्षेत्र में छेड़ छाड़ की एक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसे न्यायालय में पेश किया। और फिर न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
धामनोद चौकी प्रभारी एस.आई. आनंद बागवान ने बताया कि शुक्रवार शाम एक अधेड़ महिला को शाम को अपने खेत से आते समय रास्ते में आरोपी सुरेश पिता हेमराज बागरी निवासी धामनोद द्वारा बुरी नियत से पीछे से आकर पकड़ने की महिला द्वारा की गई रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेश को तत्काल गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। तत्पश्चात न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।




