सैलाना नगर के विभिन्न संस्थाओं मे मनाया,”राष्ट्रीय पर्व”
26/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के सैलाना नगर मे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व विभिन्न संस्थाओं में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे रंग बी रंगी नई पोशाकों में स्कूलों में नजर आए।
सभी स्कूल के शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में झंडा वंदन करने के पश्चात विद्यार्थीयो को नगर में भ्रमण करने के लिए लाए। नगर भ्रमण के दौरान बच्चे भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
बच्चों की प्रभात फेरी नगर के सीएम राइज बालक हाई सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचा। वहां पर सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने सैलाना एसडीएम मनीष जैन, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान गाया तथा मार्च फास्ट की सलामी ली। सभी अतिथियों ने एनसीसी के साथ परेड निरिक्षण किया।
एस.आई आरपी सारस्वत के नेतृत्व मे पुलिस जवानों ने परेड करके ध्वज को सलामी दी। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन एसडीएम मनीष जैन ने किया। स्कूली छात्रो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। जिन्हे प्रमाण-पत्र व शील्ड अतिथियो के हाथो प्रदान कि गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के कार्यालय पर झंडा वंदना किया-
इसी के साथ ही बस स्टैंड स्थित विधायक कमलेश्वर डोडियार के कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह चारेल व जयस पदाधिकारियो ने झंडा वंदना किया। वही दीनदयाल परिसर मे सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने, बस स्टैंड पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने झंडा वंदना किया।




