शहर कांग्रेस ने मनाया उत्साह पूर्वक गणतंत्र दिवस

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शहर कांग्रेस ने मनाया उत्साह पूर्वक गणतंत्र दिवस

26/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- 76 वां गणतंत्र दिवस रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर राष्ट्रीय झंडा वंदन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया द्वारा किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, महामंत्री राजीव रावत, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, सचेतक आशा रावत, वरिष्ठ पार्षद वहीद शैरानी, नासिर कुरेशी, मीनाक्षी सैन, सलीम बागवान, नीलोफर खान, प्रवक्ता जोएब आरिफ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हितेश पेमाल, सेवादल कार्यवाहक अध्यक्ष राजनाथ यादव, विशाल कंडारे, पूर्व पार्षद जगदीश अकोदिया, राहुलदुबे जोंटी, शांतिलाल छपरी, हविंदर नाद्रा, अरीफा कछवाया, रुखसाना खान, राधा प्रजापति, जाहिदा बेगम, पियूष बाफना, भरत सेन इकरार चौधरी, इक्का बेलूत, रशिद अंसारी, अकरम खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास ने किया एवं आभार प्रदर्शन पार्षद भावना पेमाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *