सैलाना एसडीएम जैन को उत्कृष्ट कार्य करने पर मंत्री काश्यप ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना एसडीएम जैन को उत्कृष्ट कार्य करने पर मंत्री काश्यप ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

26/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- 76 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह रतलाम के नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान रतलाम जिला प्रशासन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और अनुविभागीय दंडाधिकारी सैलाना मनीष कुमार जैन को कानून व्यवस्था एवं राजस्व विभाग संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मध्यप्रदेश शासन के उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

साथ ही जैन ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सैलाना विधानसभा में प्रदेश में सर्वाधिक मतदान कराकर पूरी विधानसभा को गौरवान्वित किया था। एसडीएम सैलाना को सम्मान मिलने से सैलानवासियों में खुशी का माहौल है। और उन्होंने हर्ष व्यक्त किया है। इसी दौरान जिला कलेक्टर राजेश बाथम, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनीक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *