पुलिस ने होली से पहले की सख्ती:- सैलाना पुलिस ने थाना परिसर में गुंडों की ली परेड

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने होली से पहले की सख्ती:- सैलाना पुलिस ने थाना परिसर में गुंडों की ली परेड

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले के सैलाना पुलिस होली और धुलेंडी पर्व को लेकर अलर्ट होती नजर आई। जहां क़स्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाने में धामनोद चौकी क्षेत्र के गुंडों और निगरानीशुदा बदमाशों की परेड ली। पुलिस ने गुंडा लिस्ट में शामिल छह बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अन्य सूचीबद्ध बदमाशों की परेड भी जल्द करवाई जाएगी।

अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। बुधवार को थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने स्पष्ट किया कि होली जैसे संवेदन शील पर्व पर क्षेत्र में शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *