जिला पंचायत सीईओ व सीएमएचओ निक्षय मित्र बने

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिला पंचायत सीईओ व सीएमएचओ निक्षय मित्र बने

26/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रतलाम जिले में विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी निक्षय मित्र के रूप में अपने स्वयं के व्यय पर टीबी के मरीज को 6 माह तक उच्च प्रोटीन युक्त पोषण आहार प्रदान करने के रूप में पहल कर रहे हैं। जिले में कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले के विभिन्न विभाग प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारियों तथा समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों से निक्षय मित्र बनने का अनुरोध किया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव ने इसकी विधिवत शुरुआत करते हुए निरंतर 3 साल तक टीबी के एक मरीज को अपनी ओर से एक फूड बॉस्केट प्रदान करने की सहमति प्रदान की है। सीईओ जिला पंचायत श्रीवास्तव ने रतलाम जिले के सभी सरपंच एवं पंचायत सचिवों को नि क्षय मित्र बनकर टी बी के पॉजिटिव मरीजो को पोषण आहार प्रदान करने की अपील की है।

रतलाम जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीज को फूड बास्केट प्रदान की। इससे प्रेरित होकर जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एपी सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत निनामा, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. महेश मौर्य, मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश चौहान, डॉ. रजत दुबे, पैथोलॉजिस्ट डॉ. पीयूष धवन, पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. सी.पी. राठौर, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. गोपाल यादव, डॉ. मुकेश डाबर, डॉ. सक्षम कुमार, एमडी मेडिसिन डॉ. कैलाश चारेल, डॉ. अंकित जैन, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी रघुवंशी, सोनोलॉजिस्ट डॉ. ललित जायसवाल, एपिडेमियोलॉजस्ट डॉ. गौरव बोरीवाल, लेखापाल सुशील शुक्ला, जिला लेखा प्रबंधक सचिन वर्मा ने भी निक्षय मित्र के रूप में अपने स्वयं के व्यय पर टीबी के पॉजिटिव मरीज को फूड बास्केट प्रदान की।

रतलाम जिले को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाया जाना है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा ने बताया कि 7 दिसंबर 2024 से अब तक कुल 700 टीबी के नए मरीज खोजे गए हैं। जबकि 186 लोग निक्षय मित्र के रूप में मरीज को फुड बास्केट प्रदान कर रहे हैं और अब तक कुल 300  फूड बास्केट प्रदान की गई है। भारत सरकार के निर्देश पर टीबी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न समाजसेवी, गणमान्य नागरिक अपनी ओर से टीबी के मरीज को 6 माह तक अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान करते हैं। इस फूड बास्केट में पोषण आहार में लगभग 5 किलो आटा 1 किलो तुवर की दाल 1, किलो मूंगफली, 1 किलो चने की दाल, उच्च प्रोटीनयुक्त पोषण आहार प्रदान किया जाता है। समाज के कोई भी नागरिक इस अभियान में जोड़कर अपनी ओर से टी बी के मरीज को निशुल्क पोषण आहार प्रदान कर सकते हैं।  इसके संबंध में अधिक जानकारी जिला क्षय केंद्र जिला चिकित्सालय रतलाम में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *