रतलाम जिला कलेक्टर व एसपी ने आलोट क्षेत्र में मंदिरों में कि पूजन-अर्चन
26/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- महाशिवरात्रि के अवसर पर रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम व जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के आलोट क्षेत्र में पहुंचकर मंदिरों में पूजन अर्चन किया।
इसी दौरान कलेक्टर तथा एसपी मनुनिया महादेव मंदिर, अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर तथा शिप्रा चंबल के संगम पर शिपावरा में महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना की। दोनों अधिकारियों ने आलोट में अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ ही सवारी की शुरुआत में भी सम्मिलित हुए, आरती की।





