भीषण सड़क दुघर्टना का शिकार हुए सभी घायलों को पहुँचाया अस्पताल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भीषण सड़क दुघर्टना का शिकार हुए सभी घायलों को पहुँचाया अस्पताल

26/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से 4 घायलों को डायल 112/100 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया।

रतलाम के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के लिमडी पाड़ा गाँव में कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से 4 व्यक्ति घायल हो गए है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल शिवगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक रघुवीर सिंह एवं पायलेट लोकेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि हेमंत रावत सैलाना से रतलाम अपने घर करमदी जा रहे थे। अचानक नील गाय के सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गयी।

दुर्घटना में चार व्यक्ति हुए घायल-

सड़क दुघर्टना में अमन पिता शांति लाल वर्मा निवासी करमदी रतलाम,सचिन पिता पूनमचंद निनामा निवासी करमदी रतलाम,हेमंत पिता कमल सिंग रावत निवासी करमदी रतलाम, बालकिशन पिता नाथु डोडियार निवासी करमदी रतलाम को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल शिवगढ़ में भर्ती करवाया जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार कर रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *