रतलाम शासकीय आईटीआई में युवा संगम मेला आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम शासकीय आईटीआई में युवा संगम मेला आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) शासकीय आईटीआई में युवा संगम मेला आयोजित किया गया। आयोजत मेले में 102 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन हुआ। साथ ही 241 हितग्राहियों को 304.56 लाख के स्वीकृति पत्र विति‍रत किये गए।

G तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में आज 25 दिसंबर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के नेतृत्व एवं मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार मेला, स्वरोजगार मेला, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का अयोजन किया गया।

जिसमे भाग लेने वाली कुल 12 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्‍यू के उपरांत कुल 102 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को संस्‍था के पार्षद पप्पू पुरोहित , प्राचार्य आईटीआई एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी यू.पी.अहिरवार, एलडीएम मोहनलाल मीणा, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विजेंद्र आचार्य, आजीविका मिशन जिला पंचायत रतलाम वैभव चतुर्वेदी के द्वारा ऑफर लेटर/ऋण वितरण स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई।

चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम स्थित प्रतिष्‍ठान जी. आर. इण्ड. द्वारा-04, श्रीराम लाईफ इंश्‍योरेंस द्वारा-04, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा-03, टाइगर सिक्योरिटी -06, रिलाइंस निप्पोन इंश्‍योरेंस-06, लायन सील्ड सिक्योरिटी सर्विस -09, गादीया वायर-04 रतलाम तथा रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान में से जस्‍ट डॉयल, इन्‍दौर-02, स्काई इंटरप्राइजेज इंदौर-14, एसआईएस सिक्योरिटी नीमच-18, राव्या वर्क फ़ोर्स लिमिटेड लखनऊ-16, क्‍वीस कॉर्प(टाटो मोटर्स), सानंद द्वारा-16, प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया, कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल-110 प्रतिभागियों ने पंजीयन किया। पीएम स्‍वनिधि योजनाओं के कुल 55.27 लाख की राशि के लोन स्वीकृति के 206 स्वीकृति पत्र, पीएमएफएमई के कुल 28 लाख की राशि के सेंक्‍शन लोन के 05 स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 204 लाख की राशि के सेंक्‍शन लोन के 27 एवं जिला पंचायत द्वारा स्व सहायता समूह के अंतर्गत 03 एसएचजी को 17.29 लाख, कुल 241 हितग्राहियों को 304.56 लाख के स्वीकृति पत्र विति‍रत किये गये तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला रतलाम की प्रबंधक आयुषी बैरागी एवं सहायक प्रबंधक विजेंद्र आचार्य द्वारा जिले में संचालित लोन से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा अधिकृत काउंसलर द्वारा मेले में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों की काउंसलिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *