पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
26/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम ( Ratlam,mp)- शहर के माणक चौक थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 22 दिसंबर रविवार को रात्री 10 बजे संत रविदास चौक पर आशीष सोनी ओर पवन परमार के बीच हुई कहा सुनी को लेकर विवाद इतना बढ गया कि पवन व उसके साथियो ने एक मत होकर आशिष सोनी निवासी अमलताश कालोनी रतलाम के साथ आए। और कांतिलाल उर्फ कमलेश पिता मोहनलाल मईड़ा पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे कांतिलाल उर्फ कमलेश के पुरे शरीर पर प्राणघातक गम्भीर चोटे पहुँचाई गई। कांतिलाल उर्फ कमलेश का ईलाज चल रहा है तथा मजरुह ललीत मालीवाड़ की रिपोर्ट पर माणक चौक थाने पर अप.क्र. 680/2024 धारा 109, 191(2), 191(3), 190 बी.एन.एस.का पंजीबद्ध विवेचना मे लिया गया। मंगलवार को पवन पिता अम्बाराम परमार निवासी ज्योती नगर रतलाम ने न्यायलय रतलाम मे आत्मसर्मण कर किया था। जिसकी फार्मल गिरफ्तारी ली जाकर न्यायालय से पी.आर.प्राप्त कर आरोपी पवन परमार से अन्य आरोपी के सम्बंध मे पुछताछ करते अपने अन्य साथियों के साथ एकमत होकर चाकु ,बैसबाल व डंडो से कांतिलाल उर्फ कमलेश के साथ प्राणघातक हमला कर घटना स्थल से फरार होना स्वीकार किया। पुलिस ने इस पुरे ही मामले को गंभीरता से लेते हुए। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व रतलाम नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्ग दर्शन मे माणक चौक थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाडरिया के नेतृत्व में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी थी। पुलिस टीम द्वारा घटना में फरार आरोपियों शुभम डाला पिता घनश्याम दमामी, सोनु पिता शंकरलाल तेली, विक्की माली महाकाल, गोलु माडल उर्फ शेलेन्द्र पडियार, विरेन्द्र पिता बाबुलाल राठौर, रितेश पिता ईश्वरलाल की तलाश करते बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
यह है,फरार आरोपीगण-
गोलु राठौड़ निवासी गुलाबशाह वाली रोड़, दादु राठौड़ निवासी बालाजी नगर, कान्हा उर्फ लक्की पिता पुनमचन्द परमार निवासी मालीकुआ, शिवम माली निवासी मालीकुआ, मोहनेश पिता सत्यनारायण उर्फ सत्तु माली निवासी गुलाबशाह वली दरगाह रोड़ रतलाम
अमित कुमार, एसपी रतलाम एमपी।




