भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की मनाया जयंती
26/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के अलकापुरी पर स्थित भारत माता चौराहा पर भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनो भारत माता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि पुरा देश पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 100 वां जन्मदिन मना रहा है। इस के पूर्व सिलावटों का वास स्थित अन्न क्षेत्र में पुष्पांजलि एवं फल वितरण का कार्यक्रम हुआ। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटल जी जैसा युग पुरुष ना पहले कभी हुआ है, ना कभी होगा। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की वर्तमान मोदी सरकार विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रही है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

तत्पश्चात् फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, मनोहर पोरवाल, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, निलेश गांधी, बलवंत भाटी, मनोज शर्मा, पवन सोमानी, अनुज शर्मा, करन वशिष्ठ, आशा मौर्य, निमिष व्यास, शैलेन्द्र डागा, निशा सोमानी, भावना गुर्जर, अनिता कटारा, भगतसिंह भदौरिया, देवश्री पुरोहित, विप्लव जैन, प्रवीण सोनी, निलेश बाफना आदि उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना।




