पीएम मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का किया भुमि पुजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पीएम मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का किया भुमि पुजन

26/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar खजुराहो 

खजुराहो (khajuraho, mp)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भुमि पुजन किया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भुमि पुजन किया। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के 1153 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण की आधारशिला भी राखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ भी किया। और कहां की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना और मैंने अपना वादा पूरा किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी बुंदेलखंड में सुखे की समस्या को दुर करने का कोई भी स्थायी हल नहीं निकला है।

अटल ग्राम सुशासन भवनों में रतलाम जिले की ग्राम पंचायते भी सम्मिलित-

बुधवार को मध्यप्रदेश के खजुराहो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भुमि पुजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की लगभग 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भुमि पुजन किया गया है। इस की प्रथम किश्त भी जारी भी कर दी है। भुमि पुजन मे रतलाम जिले की 15 ग्राम पंचायते भवन भी सम्मिलित हैं। भूमि पूजन में रतलाम जिले की जनपद पंचायतो मे आलोट की ग्राम पंचायत शिशॉखेड़ी, कोठडी ताल, देवगढ़, थूरिया, जोयन, माऊखेड़ी, सूरजना, थंब गुराडिया, जनपद पंचायत पिपलोदा की बोरखेड़ा, रानी गांव, जनपद पंचायत बाजना की आमलीपाड़ा, जनपद पंचायत रतलाम की मथुरी, चौराना, कनेरी तथा जनपद पंचायत सैलाना की ग्राम पंचायत कोटडा सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *