सड़क पर नाले का पानी बना तालाब,राहगिरों को हो रही परेशानी,देर शाम जागे अफसर
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना-शिवगढ़ मार्ग स्थित हनुमान सागर तालाब के ओवरफ्लो होने के बाद उसका पानी सड़क तक आने लगा है। यहाँ तालाब के अलावा आस-पास के खेतों जा पानी भी आता है। छोटा नाला होने के कारण इस मुख्य मार्ग पर बारिश की सीजन में यह मिनी तालाब का रूप ले लेता है। हाल ही कि मूसलाधार बारिश में इधर से गुजरने वाले राहगिरों व स्कूल के छात्र-छात्राओं को घुटने घुटने तक पानी को पार कर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रतिवर्ष होने वाली इस परेशानी को लेकर परिषद का अमला पानी निकासी कर देता है मगर जिम्मेदारो द्वारा कोई गंभीरता दिखाई जाती है नतीजा बारिश के दौरान यह तालाब का रूप ले लेता है। मंगलवार देर शाम को भी प्रशासन के अमले ने परिषद की टीम को साथ ले जाकर पानी निकासी का प्रबंध किया।
बार बार होने वाली इस समस्या को लेकर वार्ड नं 2 के पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द इस नाले पर बड़ी पुल का निर्माण किया जाकर आमजन की इस परेशानी से निजात दिलाई जाए अन्यथा जनहित में सड़क पर उतर कर नागरिको के साथ जनआंदोलन किया जाएगा।




