अभिभाषकों की समस्याओं के निदान में सक्रिय रहूंगा- नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा
रतलाम- (Ratlam) जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव चेतन केलवा, सहसचिव विकास सोनी, पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल, एवं कार्यकारिणी सदस्य सोमेश वर्मा विजय होने पर आभार प्रकट करने सैलाना न्यायालय के अभिभाषक कक्ष में पधारे तब सैलाना अभिभाषक संघ सदस्यों ने उनका भावभिना स्वागत किया।
स्वागत के उत्तर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के साथ मैं अभिभाषकों की समस्याओं के निदान में सक्रिय रहूंगा तथा अभिभाषकों के हित की कार्य योजना बनाकर लागू करने का प्रयास करूंगा उसमें आप सभी साथियों का सहयोग और आशीर्वाद मुझे मिलता रहेगा ऐसी आशा करता हूं। समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता कान्तीलाल राठौड़ ने किया।




