सैलाना नगर में सुहागन महिलाओं ने हरतालिका तीज का व्रत धूमधाम से मनाया
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर की सुहागन महिलाओं ने मंगलवार को हरतालिका तीज का व्रत किया। व्रत मे महिलाओ ने विभिन्न तरह की पत्तियां एकत्रित की। पत्तियॉ एकत्रित करके महिलाओ ने शंकर भगवान तथा मां पार्वती की पूजा अर्चना रात भर जागकर की।
बताया जाता है कि हरतालिका तीज करने से महिलाओ के सुहाग की उम्र बढ़ती है। इसलिए महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने व परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते हुए रात भर जागरण कर यह कठिन व्रत निराहार रहकर पूरा करती है । पूजा अर्चना भी विधि विधान से रुक-रुक कर होती है । इस दौरान रात भर पूजा अर्चना तथा भजन का दौर चलता है। महिला अगले दिन सुबह अन्न जल ग्रहण करती है।




