पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा सैलाना में 26 मि.मी दर्ज की गई
रतलाम- (Ratlam) कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 9.38 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें आलोट में 6 मि.मी., जावरा में 1 मि.मी., पिपलोदा में 13 मि.मी, बाजना में 8 मि.मी., रतलाम में 13 मि.मी., रावटी में 8 मि.मी और सैलाना में 26 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है । 01 जून से लेकर आज दिनांक तक रतलाम जिले में औसत वर्षा 830.50 मि.मी दर्ज की जा चुकी है।




