आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सैलाना पुलिस अलर्ट मोड पर हैं

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सैलाना पुलिस अलर्ट मोड पर हैं

रतलाम- (Ratlam) आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले के सैलाना नगर में पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। चौकस पुलिस महकमा सुरक्षा इंतजाम में कोई कसर नहीं छोड़ रहा हैं। मंगलवार देर शाम एस.डी.ओपी. नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया के निर्देश पर सैलाना पुलिस ने नगर के सभी 27 गणेश स्थापना पांडाल पहुंच कर वहां की व्यवस्थाएं देखी और जरूरी निर्देश आयोजकों को दिए। इधर नगर में गणेशोत्सव को ले कर जबर्दस्त उत्साह का माहौल हैं।

निरीक्षण के लिए पहुंचे पुलिस दल में एस.आई. वीर सिंह देवड़ा,सीताराम तेनिवार, ए.एस.आई. शंकर सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत जाट, संदीप भदोरिया, आरक्षक मनीष खराड़ी, फकीरचंद सोलंकी,दिनेश पाटीदार, राजू निनामा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *