सैलाना थाना परिसर में एसडीओपी नीलम बघेल ने रक्षा समिति की बैठक की आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना थाना परिसर में एसडीओपी नीलम बघेल ने रक्षा समिति की बैठक की आयोजित

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना परिसर में एसडीओपी नीलम बघेल व थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया की मौजूदगी में रक्षा समिति एवं पंचायतों की बैठक आयोजित की गई।

एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि शनिवार को शाम 6 बजे ग्राम रक्षा समितियो के सदस्यों एवं पंचायतो के सरपंचो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैलाना थाना क्षेत्रो से अधिक से अधिक ग्राम रक्षा समितियो के सदस्यों एवं पंचायतों के सरपंचो को बुलाया गया। नए सदस्यों के जोड़ने के लिए अधिक से अधिक ग्राम रक्षा समिति का विस्तार हो। बैठक में सदस्यों को साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी दी गई।

बताया कि मोबाइल पर आए किसी भी अनजान लिंग पर क्लिक ना करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल ना दे। साथ ही साइबर अपराधों से विभिन्न जानकारियां दी गई। यातायात के नियमों के पालन के लिए बताया गया। जिसमें दो पहियां वाहन चालक हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाए।

साथ ही गुड सेमेरिटन किसी मोटर वाहन दुर्घटना के एक पीड़ित की जान बचाते हैं, तो सरकार की तरफ से उसे पुरस्कार की 5000 रूपए की राशी का इनाम दिया जाता है। बतादे कि इस क्षैत्र में दुर्घटनाएं ज्यादा होती है। लोग यह मानते हैं कि सड़क दुघर्टना होती है तो इन्हें ना बचाया जाए। यहां सामाजिक परंपरा के स्तर पर भाजंगडा की प्रथा है। जोकी यह गलत है। कुछ लोग हिचकी चाहते हैं कि कहीं ना कहीं हम पर भी प्रेशर ना आ जाए। तो आप बिल्कुल निश्चिंत रहे। गुड सेमेरिटन योजना से आप अधिक से अधिक लोगों की जान बचा सकते हैं।

साथ ही पंचायतों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बताया गया है। ओर अधिक से अधिक कैमरे लगाए जाकर जो छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है, वो ना हो सके। ओवर लोडिंग की समस्याओं को लेकर वाहन चालक अपने वाहन के उपर बैठाकर ना ले जाए। क्योंकि सभी की जिंदगी बहुत किमती है। आप लोगों को इन्हें सुरक्षित ले जाए और सुरक्षा बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *