पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों की गुंज के साथ सैलाना नगर रहा पूर्ण रूप से बंद। रोड पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का बनाया चित्र। रैली निकाल कर इस्लामी आतंकवाद के पुतले का किया दहन

रतलाम- (Ratlam) पाकिस्तान मुर्दाबाद… पाकिस्तान मुर्दाबाद… पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे कि गुंज के साथ रैली निकाल कर बस स्टैंड पर पुतला दहन किया गया। वही एसडीएम मनीष जैन को ज्ञापन सौंपा गया।
बतादे की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह नृशंस हमला मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है। जिसकी जितनी निंदा की जाए, वो कम है। इस हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुखत साहस है।
जिसको लेकर के शनिवार को सैलाना नगर के लोगो ने विरोध जताते हुए सुबह से ही अपना अपना व्यवसाय प्रतिष्ठान बंद रखकर पैलेस चौराहा पर एकत्रित हुए। वहा से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों की गुंज के साथ आक्रोश में आकर रैली निकाल गई। यह रैली गणेश मंदिर सदर बाजार, मस्जिद चौराहा होते हुए बस स्टैंड मेंन रोड पर पहुंची। जहां पर पुतले पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का पोस्टर लगाकर इस्लामी आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। साथ ही एसडीएम मनीष जैन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
रोड पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का बनाया चित्र-
नगर के लोगो ने ओसिन परिषद के समिप मेंन रोड पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का चित्र बना कर विरोध प्रदर्शन किया।





