भीमपुरा गांव में 48 वर्षीय महिला की हुई हत्या

रतलाम- (Ratlam) जिले के रावटी थाना क्षेत्र के गांव भीमपुरा में एक 48 वर्षीय महिला की हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही एडीशनल एसपी राकेश खाखा, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल सहित पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर आगे की जांच शुरू की। आरोपियों ने महिला के ऊपर पहले सिर पर हथियार से हमला किया। इसके बाद छत से नीचे फेंक दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।
गुरुवार सुबह आस-पास वालों को पता चला। तब पुलिस को सूचना दी। मृतिका का नाम नानी बाई उर्फ नर्मदा पति कैलाश भूरिया है। घटनाक्रम देर रात करीब एक बजे हुआ। महिला अपने पोते और पोतियों के साथ घर की छत पर सो रही थी। इस दौरान दो अज्ञात लोग घर के गलियारे से छत पर चढ़े। इसके बाद महिला के दाहिने तरफ कनपटी पर किसी हथियार से हमला किया। उसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। इसी दौरान दोनों बदमाशों ने साथ में सो रही 10 साल की पोती लक्ष्मी का भी गला दबाने का प्रयास किया। लेकिन वह वहां से भाग कर पास के खेत में जाकर छिप गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय सभी बच्चे छत से नीचे उतरकर कमरे में जाकर सो गए थे। सुबह पड़ोसी को जानकारी मिली। मौके पर जाकर हर एक पहलू को देखा है।महिला को धारदार हथियार से मारने के निशान भी मिले है। छत से कैसे गिरी है या गिराया। सारे एंगल से जांच की जा रही है। पोती द्वारा दो व्यक्तियों के होने की बात बताई है।




