सैलाना पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
बतादें की 16 सितंबर 25 को फरियादी भारत लाल पिता भंवरलाल चौधरी ने सैलाना थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि रात्रि करीबन 11:00 बजे फरियादी भारत के खेत पर बने हुए मकान में से तीन भैंस व दो भैंस के बछड़े मकान का दरवाजा तोड़कर अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गए हैं और आस-पास लगे कैमरे चेक करने पर एक पिकअप को आते जाते सीसीटीवी कैमरा में देखा है। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से सैलाना थाने पर अपराध क्रमांक 417/ 25 धारा 331(4) एवं 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिला रतलाम के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में मवेशियों की चोरी की घटनाओं पर गंभीरता जताई गई एवं इन चोरियों पर अंकुश लगाने के निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया द्वारा गठित टीम द्वारा प्रकरण के अनुसंधान के दौरान पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड, मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में प्रयुक्त हुई। पिकअप की तलाश करते हुए मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप को चेक करने पर दो भैंस व दो भैंस के बछड़े भरे हुए थे।
इसके बाद चोरी की शंका होने पर ग्राम बोदिना में हुई चोरी के फरियादी को तलब कर दिखाने के बाद फरियादी द्वारा अपनी भैंसों को व दोनों भैंस के बछड़ों को पहचान लिया गया। इसके उपरांत पिकअप में ड्राइवर व ड्राइवर के साथ बैठे दोनों व्यक्तियों के संदिग्ध होने से उनसे पूछताछ करने पर भैंस के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं होने से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ग्राम बोदीना में अपने अन्य साथियों के साथ भैंसे चोरी करने की बात बताई।
गिरफ्तार आरोपी-
1.दीपक उर्फ दीपका पिता शम्भु कटारा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ।
2.पप्पू पिता राजू मुनिया उम्र 30 वर्ष निवासी चरपोटीपाड़ा चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ।
3.मानसिंह पिता हड़िया मुनिया उम्र 45 वर्ष निवासी चरपोटीपाड़ा थाना थांदला जिला झाबुआ।
फरार आरोपीगण-
1.देवीलाल उर्फ देवला पिता जीतू कटारा निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ।
2.बालू पिता जीतू कटारा निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ।
3.हुक्का उर्फ हुलिया पिता बालू कटारा निवासी निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ।
4.राहुल पिता बहादुर कटारा देवीलाल उर्फ देवला पिता जीतू कटारा निवासी बड़ी सिंगत चौकी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ।
आपराधिक रिकॉर्ड-
आरोपी देवीलाल उर्फ देवला पिता जीतू कटारा भेज चोरी का मुख्य सरगना है जो कि अन्य लड़कों को साथ में लेकर चोरी की वारदात अंजाम देता है। जिसके थाना भाटपचलाना, थाना बड़नगर एवं थाना रावटी पर चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।
इन की रही मुख्य भूमिका-
चौकी प्रभारी धामनोद उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सउनि शंकरसिंह शक्तावत, प्रआर 126 दिलीप देसाई, आरक्षक 398 फकीरचन्द, आरक्षक 752 तूफान भूरिया एवं सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, मयंक व्यास, तुषार सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।




