सैलाना नगर में प्रशासन की समझाइश के बाद भी नहीं मान रहे दुकानदार
दुकानों के आगे सामान जमाकर किया जा रहा अतिक्रमण
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में स्थानीय प्रशासन ने नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अतिक्रमण मुहीम चलाया गया था। जिसका असर सिर्फ दो ही दिन देखने को मिला।दुकानदारों ने दो ही दिन सामान अंदर रखने के बाद फिर से सड़क पर रखने लगे हैं।
उल्लेखनीय हैं कि नगर में गणेश मंदिर से लेकर राजवाड़ा चौराहे तक दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। जिसका मुख्य कारण स्टेट बैंक के बाहर बैंक के ग्राहकों द्वारा बेतरतीब गाड़ी रखना और व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान रखना हैं। प्रशासन पर चौतरफा दबाव के बाद नगर परिषद सीएमओ अनिल कुमार जोशी और थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने नगर में निकलकर अतिक्रमण हटवाया था। जिससे यातयात व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार हुआ था। लेकिन दो दिन के भीतर ही व्यापारियों ने प्रशासन की समझाइश को दरकिनार करते हुए फिर से सड़क पर सामान फैलाना शुरू कर दिया हैं। प्रशासन और नगर परिषद इस पर त्वरित ध्यान देते हुए समझाइश न देकर चालानी कार्रवाई करे और सड़क पर रखा सामान जप्त करे तो ही इसका स्थायी समाधान संभव हैं।
ये कहना अधिकारी का-
उधर मुख्य नगर परिषद अधिकारी अनिल कुमार जोशी ने कहा कि निरंतर वाहन के जरिए अनाउंसमेंट करवाया जा रहा है। की कोई भी दुकानदार अपने दुकानों के आगे सामानों को ना जमाए। अतिक्रमण मुहीम जारी है। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए दुकानदारों को दुकानो के आगे सामानों को रखने से मना कर दिया गया था। अगर दुकानदारों ने दौबारा दुकानों के आगे सामान रख दिया है, तो दुकानदारो के सामानों की जप्ती की जाएगी।




