सैलाना में दो सांडों का दंगल। सांडों की लड़ाई से बाल-बाल बचे राहगीर
रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले के सैलाना नगर में आवारा मवेशियों का आतंक दिखाई दे रहा है। आवारा मवेशिय द्वारा बीच रोड बैठते दिखाई देते हैं। जिससे आम लोगों व वाहन चालकों को वाहनों को वहां से गुजारने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा है। तो वहीं दूसरी ओर नगर मे आय दिन सकडी गली मोहल्लो व मेंन रोड पर आवाज सांडों का दंगल देखने को मिला है।
रविवार को सुबह नगर के सदर बाजार मेंन रोड पर दो सांडों की लड़ाई छिड़ गई। जिससे मेंन रोड से गुजरने वाले आम नागरिकों व वाहन चालकों को वहां से गुजरने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। कई देर तक दोनों सांड आपस में लड़ते दिखाई दिए। लोगों ने जैसे तैसे करके दोनो सांडों पर पानी डालकर झगड़े को शांत करवाने का प्रयास किया। लेकिन सांडों पर पानी का कोई भी असर नहीं हुआ। लोगों ने डंडो के सहारे सांडों को खदेड़ ना शुरू की। ओर दोनों सांडों को अलग अलग करके भगाया। लोगो का कहना है कि सांडों की वजह से कभी नगर मे गंभीर घटना हो सकती है।




