भाजपा के नवनियुक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत
रतलाम- (Ratlam) रविवार को भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा के नेतृत्व में नवनियुक्त पंडित दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल पदाधिकारियों ने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। पंंवार ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मंडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सफल बनाने पर बधाई दी और आह्वान किया की हम सब आप और हम मिलकर मंडल को और ऊंचाइयां तक ले जाएगे।
इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, उपाध्यक्ष मुबारिक शेरानी, महामंत्री भूपेंद्र कावड़िया मंत्री नितेश सोनी, कोषाध्यक्ष विपिन श्रीमाल, जयदीप पापटवाल, प्रशांत व्यास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हार्दिक मेहता ने किया तथा आभार मुबारिक शैरानी ने माना।