जावरा शहर पुलिस ने पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपीयों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा शहर पुलिस ने पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपीयों को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जावरा शहर थाना पुलिस ने पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे बडी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अवैध पिस्टल जप्त कर 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।

बीते 22 मई गुरुवार को फरियादी शाहरुख पिता अब्दुल हामीद कुरैशी जाति मुसलमान उम्र 31 साल निवासी जैल रोड़ जावरा द्वारा रिपोर्ट किया की 21 मई बुधवार को रात्री करीब 11.30 बजे मै अपने ससुराल मेरी पत्नि को लेने गया था। जहां करीब एक घण्टे मै अपने ससुराल में रुका और मै, मेरी पत्नि सानिया व ससुर रईस कुरैशी बाहर बैठे हुए थे कि रंजीश वश रात करीब 12.30 बजे अरशद पिता नवाब खान व उसका दोस्त वसीम उर्फ चौकडी दोनो घर के सामने आकर मुझे मां बहन की नंगी नंगी गालीया देने लगे।

मैने गालीया देने से मना किया तो अरशद ने वसीम उर्फ चौकडी को कहा कि पिस्टल से फायर कर दे तो वसीम उर्फ चौकडी ने जान से मारने की नियत से उसके हाथ मे रखी पिस्टल से मुझ पर फायर कर दिया इतने मे मै दिवार की आड मे छुप गया। पिस्टल की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकठ्ठे हो गये और वसीम उर्फ चौकडी व अरशद दोनो वहां से भाग गये जिस पर से थाना जावरा शहर पर अप.क्रं. 181/ 2025 धारा 109 ,296 बीएनएस,25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त घटना कि गम्भीरता को देखते हुए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा जावरा शहर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के माग र्दशन मे उनि.रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ रविवार को उक्त प्रकरण के फरार आरोपी वसीम चौकडी व अरशद को मुखबीर सुचना के आधार पर हुसैन टेकरी जावरा से गिरफ्तार किया गया एवं उक्त आरोपीयों से घटना मे प्रयुक्त अवैध पिस्टल जिससे फायर किया था।

सुगर मील जावरा के पास से जप्त किया गया। आरोपी वसीम चौकडी थाना जावरा शहर का हिस्ट्री शीटर बदमाश है। जिसके विरुद्ध पुर्व से ही जिला बदर प्रस्तावित है। आरोपीयो से अवैध पिस्टल कहा से लाये थे। इस सम्बंध मे पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ कि जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *